Subscribe Us

header ads

शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट एवं स्वस्थ आप कैसे रह सकते हैं


       शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए उपाय 
        ***************************

आज मैं आप लोग को आपके जीवन के एक महत्वपूर्ण बातों की जानकारी देने जा रहा हूं |जो हर व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है| मेरा कहना है कि आप कैसे स्वस्थ या अपने आप को फिट रख सकते हैं| यह एक प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण विषय है |हर व्यक्ति के अंदर यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि वह अपने आप को किस प्रकार से स्वस्थ या फिट शरीर को बनाए रखें|
 इस बात को बताने से पहले मैं कुछ स्वास्थ्य से संबंधित इतिहास के बारे में हम आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ जानकारी हम बताते हैं |आज से नहीं कई हजार शताब्दी से हमारे पूर्वज स्वास्थ्य से संबंधित बहुत ही सजग थे|

 हमारे पूर्वज को स्वास्थ्य से संबंधित या अपने आपको किस प्रकार से तंदुरुस्त एवं फिट रखते थे |जैसा कि आप लोग को पता है हमारे पूर्वजों और महान ऋषि मुनियों  का विकसित किया हुआ योगा और आयुर्वेदिक मैं कई प्रकार के ग्रंथ लिखे हुए हैं। हमारे पूर्वजों को कई प्रकार के स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण जानकारियां थे।

लेकिन समय बीता गया धीरे धीरे मनुष्य का जीवन शैली में परिवर्तन होता गया और साथ ही साथ हमारे वातावरण में भी परिवर्तन होता गया ।जिसे आज वर्तमान समय में इस परिवर्तन से मनुष्य के स्वास्थ्य में बहुत बड़ा परिवर्तन हो रहा है।

जिससे कई प्रकार के शरीर में रोग उत्पन्न हो रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज मैं आप लोग को स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए कई प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारियां से आपको अवगत कराएंगे।

 आज हम आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे रहेंगे ।इसके बारे में कई जानकारियां इस लेख में आपको मिलेगा। आज एक महत्वपूर्ण बात हम आपको बताना चाहते हैं कि व्यक्ति को व्यायाम करने से केवल  स्वस्थ नहीं रखा जा सकता है।

 सही स्वस्थ वही मनुष्य होता है जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ हो कई लेखकों द्वारा या बताया जाता है ।स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करें हम इस बात को आप को बताना चाहते हैं ।व्यायाम करने से हमारा केवल शरीर के अंगों के अंदर शक्ति एवं तंदुरुस्त रहा जा सकता है। लेकिन हम आप लोगों को तंदुरुस्त के साथ मानसिक एवं शारीरिक तंदुरुस्ती के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां बताएंगे। जो आगे हम इसके बारे में  विस्तृत रूप से आप लोग को बताने जा रहे हैं जो निम्नलिखित प्रकार से हैं।


      संतुलित  जीवन शैली में अच्छी दिनचर्या बनाकर
                  **********
सुबह जल्दी उठना हर व्यक्ति को सुबह में जल्दी उठना चाहिए जल्दी उठने से व्यक्ति के अंदर में अनेक प्रकार के फायदे होते हैं ।सूर्य उगने से पहले व्यक्ति उठना से अनेक प्रकार के बीमारियों से भी छुटकारा होता है। मन में ताजगी और स्फूर्ति रहती है।


व्यक्ति को अधिक रात तक जगना नहीं चाहिए ।इससे कई प्रकार के मानसिक रोग उत्पन्न होते हैं व्यक्ति को अधिक रात तक जगने से शरीर स्वास्थ्य में कई प्रकार के परिवर्तन भी होने लगते हैं। हर व्यक्ति को रात में जल्द  सो जाना चाहिए हर व्यक्ति को लगभग 8 घंटा नींद होना अति आवश्यक है। जिससे हमारे मस्तिष्क को आराम मिलता है इससे हमारे मस्तिक सोच एवं कार्य क्षमता में काफी सहायक होता है । और प्रत्येक व्यक्ति को सुबह में जल्द उठना चाहिए  जिससे शरीर में कई प्रकार के फायदे होते हैं जल्द सोने से और सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति में मानसिक और शारीरिक रूप में काफी फायदा होते हैं।


हर व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन काल में शरीर को ध्यान में देने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप क्रियात्मक  करने के लिए प्रतिदिन 24 घंटा में कम से कम एक घंटा व्यायाम के लिए समय देना चाहिए। जिससे व्यक्ति को अपने जीवन शैली में कार्य करने की क्षमता एवं सभी का काफी विकास होता है ।इस प्रक्रिया को करने से व्यक्ति के अंदर में पाचन प्रक्रिया एवं और कई प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलता है।


             व्यक्ति को संतुलित आहार लेने से

प्रत्येक व्यक्ति को आपने संतुलित आहार लेने के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। हर व्यक्ति को किस प्रकार से भोजन लेना चाहिए और किस तरह का पदार्थ का सेवन करना चाहिए। आज के इस भाग दौड़ में व्यक्ति अपने भोजन से संबंधित गंभीर नहीं होते व्यस्त व्यक्ति केवल जीने के लिए भोजन करते हैं। उनके मन में इस तरह की विचारधाराएं बनी हुई होती है।

जो बहुत ही गलत है इस तरह के विचारधारा वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य धीरे धीरे गिरता चला जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को कितना भोजन और कब भोजन और कितने समय में करना चाहिए ।इसकी जानकारी होना अति आवश्यक है ।हम इस लेख में आपको संतुलित आहार संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां आपको अवगत कराएंग।

प्रत्येक व्यक्ति को भोजन में ऐसे पदार्थ लेना चाहिए जिसमें न्यूट्रिशन का भरपूर मात्रा उपलब्ध रहे । व्यक्ति को फास्ट फूड आदि से दूर होना चाहिए इस तरह के भोजन से व्यक्ति के अंदर में अधिक रोग होने की संभावनाएं होती है।
रात के बासी भोजन व्यक्ति को नहीं करना चाहिए रात के बासी भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ने की संभावनाएं अधिक हो जाती है। जिससे  मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है

व्यक्ति को तेल से तला हुआ भोजन अधिक करने से पेट में कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं । इसीलिए व्यक्ति को तला हुआ भोजन अधिक नहीं करना चाहिए ।और व्यक्ति को खाने में ज्यादा मसालेदार भोजन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इस प्रकार के भोजन से प्रत्येक व्यक्ति को दूरी बनाना चाहिए ।जिससे वह अपना स्वास्थ्य ठीक बनाए रखें

व्यक्ति को नाश्ते में अंकुरित किया हुआ नाश्ता हल्का में करना चाहिए जैसा कि हरा मूंग के दाने चना आदि का अल्प मात्रा में सुबह सुबह नाश्ते करने से या लेने में शरीर एवं स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है ।अंकुरित पदार्थ में अधिक मात्रा में न्यूट्रिशन या प्रोटीन आदि पाया जाता है। जो मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

व्यक्ति को एक बार में अधिक मात्रा भोजन नहीं करना चाहिए । यह भी हमारे स्वास्थ्य पर हानि पहुंचाता है।  थोड़े थोड़े समय में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन लेना चाहिए। जिससे हमारे पाचन प्रक्रिया में आसानी होता है।
व्यक्ति को पानी पीने के लिए अपने जीवन में हल्का गर्म पानी हमेशा पीना चाहिए। इससे हमारे शरीर में कई प्रकार के फायदे होते हैं । ठंडा पानी या फ्रिज का पानी खाना खाने समय हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक होता है।
रात्रि के समय भोजन प्रत्येक व्यक्ति को अल्पाहार के रूप में लेना चाहिए । इससे हमारे पाचन प्रक्रिया को बचाने में काफी सहायक होता है

इन सब विधियों को अपनाने से मनुष्य अपने स्वास्थ्य में काफी लाभ मिल सकता है।


 नशा आदि सेवन करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक होता है

नशा आदि सेवन करने से व्यक्ति के अंदर स्वास्थ्य पर काफी प्रभावित करता है। व्यक्ति को नशा सेवन करने से उनके स्वास्थ्य को काफी घातक पहुंचाता है । नशा से व्यक्ति को सोचने की क्षमता कार्य करने की क्षमता आदि को काफी प्रभावित करता है।
 अल्कोहल ड्रग्स  स्मैक हीरोइन  गांजा भांग सिगरेट खैनी गुटका आदि व्यक्ति के लिए बहुत ही हानिकारक पदार्थ है या व्यक्ति को शारीरिक के साथ मानसिक रूप से काफी कमजोर कर देता है ।
नशा करने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति जिसे हम सोचने की क्षमता धीरे-धीरे क्षीण हो जाती है । जिससे व्यक्ति के अंदर में कई प्रकार के अजीबोगरीब परिवर्तन होता जाता है। नशा से व्यक्ति अपनी विवेक एवं सोचने की क्षमता को काफी कमजोर कर देता है ।
नशा आज हमारे समाज के लिए बहुत ही  घातक है। इस बदलते परिवेश में अपने आप को स्वस्थ रखना है। तो प्रत्येक व्यक्ति को नशा से दूर रहना होगा

     व्यक्ति को स्वस्थ रहना है तो नशा जीवन से दूर रखें
 
     *************************************

अतः प्रिय पाठकों मैं अपने अनुभवों के आधार पर जो मुझे जानकारी थी ।उसके आधार पर इस लेख में शारीरिक एवं मानसिक रूप से व्यक्ति को किस प्रकार से स्वस्थ रहना चाहिए। इसके बारे में जो भी जानकारी था उसको मैंने आप लोग को बताने का भरपूर  प्रयास किया। आप लोग हमसे आशा रखते हैं कि आगे भी कई प्रकार के व्यक्ति और स्वास्थ्य के संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अपने लेखों के द्वारा आप लोग को बताते रहेंगे
थोड़ा इंतजार करें आगे में आप लोग को एक महत्वपूर्ण लेख लिखूंगा उसका शीर्षक यह होगा कि बच्चों को किस प्रकार से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखें गे

 धन्यवाद
 प्रवीण कुमार सिंह
 M.a.. हिस्ट्री बीपीएड एन आई एस


Post a Comment

1 Comments